रुडकी, मार्च 11 -- लिब्बरहेड़ी में रिलायंस जियो-बीपी के रिटेल आउटलेट जीसीए पेट्रोल पंप के मैनेजर पर कैश लॉकर से नौ लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंप के केयर टेकर महक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी अनिल कुमार एक जून 2025 से पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात था। अनिल कुमार ने मंगलवार, 10 मार्च को बैंक में जमा करने के बहाने लॉकर से 9,21,106 रुपये निकाले। उसने कर्मचारियों को बताया कि वह यह रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मंगलौर शाखा में जमा कराने जा रहा है। जब काफी देर तक अनिल वापस नहीं लौटा, तो पंप के अकाउंटेंट मनीष शर्मा और कर्मचारी रंजन कुमार ने बैंक जाकर पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.