रिलायंस जियो के शिविर में 57 यूनिट रक्तदान
रांची, जुलाई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि के अवसर पर रिलायंस जियो संध्या टावर, रांची (हेड ऑफिस) के तत्वावधान में सदर अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। रिलायंस जियो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान देगा। सदर अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ रंजू सिन्हा एवं रक्तकोष टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास समाज में रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.