रिलायंस के स्टाफ को 15 दिन पहले सैलरी, Jio IPO के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा दांव
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Jio IPO details: रिलायंस जियो के आईपीओ का इंतजार अगले हफ्ते खत्म हो रहा है। ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) ने भी आईपीओ को लेकर बड़ा दांव खेला है। 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी ने 15 दिन पहले ही सैलरी जारी कर दी है। स्टाफ को पहले सैलरी जारी करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। लेकिन इसे आईपीओ से जोड़कर देखा जा रहा है। मौजूदा समय में रिलायंस के सभी ग्रुप कंपनियों में लगभग 420000 कर्मचारी हैं। इसमें 74822 कर्मचारी जियो के हैं। जो एप्लॉयी कोटा के तहत आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं। बता दें, रिटेल निवेशक 21 से 23 अक्टूबर को दांव लगा पाएंगे। आईपीओ को सफल बनाने के लिए रिलायंस इडंस्ट्रीज लम्बे समय से लगातार प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- MF ने गोल्ड फंड्स में SIP और एक मुश्त निवेश पर लगाई रोक, ज्वेलरी स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.