रांची, मई 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर सोमवार को भी असामान्य स्थिति दिखी। रिलायंस के बिरसा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को राशनिंग कर सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया गया। इस दौरान पंप पर दो पहिया वाहनों को अधिकतम 200 रुपये का पेट्रोल दिया गया, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को अधिकतम 1000 रुपये तक ही तेल उपलब्ध कराया गया। वहीं, कई ग्राहकों ने कम मात्रा में पेट्रोल दिए जाने पर पंप कर्मियों से सवाल पूछा तो कर्मियों ने बताया कि वे निर्देश के अनुसार सीमित आपूर्ति करनी पड़ रही है। इधर, शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी दिन भर स्थिति सामान्य नहीं रही। कई पंपों पर कुछ देर तक सामान्य पेट्रोल समाप्त हो गया था। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग एक पंप से दूसरे पंप भटकते दिखे। हालांकि, यह स्...