रांची, जनवरी 3 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड की ओर से नव वर्ष के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय नव वर्ष मेला 'रिलायंस कार्निवल-2026' के सातवें दिन शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें सबसे बड़ा आकर्षण 'प्राइड एंड एलिगेंस' ट्रांसजेंडर फैशन शो रहा, जो झारखंड में अपने तरह का पहला आयोजन था। इस विशेष फैशन शो ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज को एक सशक्त और सकारात्मक संदेश भी दिया। एक्वा वर्ल्ड समूह के अध्यक्ष प्रतुल शाह देव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज को यह दिखाना है कि आज के युग में ट्रांसजेंडर किसी से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मविश्वास देने के साथ-साथ समाज में उनकी स्वीकृति को भी मजबूत करते हैं। फैशन शो में जन्नत, ...