लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन योजना में शहीद पथ सर्विस लेन पर उतरते समय वाहन टकराने पर चिनहट निवासी रिलायंस कर्मचारी ज्ञानेंद्र यादव से बीच सड़क मारपीट के मामले में पीजीआई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीजीआई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। मामले में आरोपी बाराबंकी का शाहनवाज और गोसाईंगंज का राम सिंह यादव पकड़ा गया है।शहीद पथ पर मंगलवार को ओवरटेक के दौरान आल्टो कार की दूसरी गाड़ी से मामूली टक्कर हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद कार सवार दबंगों ने ज्ञानेंद्र की गाड़ी का पीछा किया। वृंदावन पहुंचने पर शहीद पथ की सर्विस लेन में उतरते समय बीच सड़क आल्टो रोक ली। हमलावरों ने आल्टो के शीशे तोड़ दिए। आल्टो में बैठे रिलायंस कर्मचारी ज्ञानेंद्र को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि घटना के बाद पुलि...