रिलायंस एडीए समूह के दो पूर्व अफसरों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
नई दिल्ली, मई 16 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने धनशोधन से जुड़े मामले में रिलायंस एडीए ग्रुप के पूर्व समूह प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला और रिलायंस कैपिटल के पूर्व सीएफओ अमित बापना की न्यायिक हिरासत 29 मई तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश हसन अंजर की अदालत ने यह आदेश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 मई को तय की है, जिसमें दो अर्जियों पर विचार किया जाएगा। इनमें एक आरोपियों से मुलाकात की अनुमति और दूसरी झुनझुनवाला के पूरे मेडिकल दस्तावेज उपलब्ध कराने से संबंधित है। झुनझुनवाला फ्रैक्चर के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों आरोपियों को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। लंबी पूछताछ के बाद 20 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सुनवाई के दौरान अमित की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि न्यायिक हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.