रिलायंस इन्फ्रा ने सेबी, एनएसई और बीएसई का रुख किया
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने दिवाला कार्रवाई से संबंधित निगरानी ढांचे की समीक्षा की मांग की है, जिसके तहत कंपनी के शेयरों में सप्ताह में केवल एक बार ही कारोबार की अनुमति है। कंपनी ने आईबीसी से जुड़े अतिरिक्त निगरानी उपाय और अपने शेयरों पर लगे कारोबारी प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए सेबी, एनएसई तथा बीएसई के समक्ष एक औपचारिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। कंपनी ने सात लाख से अधिक सार्वजनिक शेयरधारकों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव का हवाला दिया है। कंपनी ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत पांच प्रतिशत के सीमित मूल्य दायरे में सप्ताह में केवल एक बार कारोबार की अनुमति है, जिससे शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव पूरी तरह अनुमानित हो जाता है। यह भी पढ़ें- रिलायंस इन्फ्रा ने सेबी, एनएसई और बीएसई का रुख किया
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.