बदायूं, मई 17 -- रियोनाई गांव की एसबीआई ब्रांच को उघैती शिफ्ट होने की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने गांव में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बैंक स्टॉफ का भी महिलाओं ने घेराव कर दिया एवं जमकर नारेबाजी की।पुलिस ने शाम को स्टॉफ को बैंक से बाहर निकलवाकर घर भेजा। गांव रियोनाई में डेढ़ दशक से एसबीआई की ब्रांच है। इस बैंक से आसपास के 24 गांव के ग्राहक जुड़े हुए हैं। तीन दिन पहले ग्रामीणों को जानकारी हुई, कि बैंक को उघैती में शिफ्ट करने के लिए भवन टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 18 मई है। इसके बाद गांव के लोगों ने भाकियू के जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक अफसर पूर्व से हमारे गांव को मिली सुविधा को खत्म करना चाहते हैं, जिसको हम होने नहीं देंगे। धरना के त...