रिया कुमारी का जेएससीए अंडर-19 स्टेट टीम में चयन
रांची, अगस्त 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी जिला क्रिकेट संघ की प्रतिभावान खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन जेएससीए अंडर-19 स्टेट टीम में हुआ है। उनके चयन से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। रिया दो सितंबर को रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगी। इसके बाद तीन सितंबर को झारखंड टीम पुडुचेरी के लिए रवाना होंगी। पुडुचेरी में पांच से 15 सितंबर 2026 तक अंडर-19 महिला अंतरराज्यीय टी-20 टूर्नामेंट सीकेम ट्रॉफी 2026 का आयोजन होगा। इसमें रिया झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। बचपन में पिता का साया उठ जाने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह शानदार गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं। मैदान पर उनकी चपलता और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण उनके खेल को और मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.