रिया की शानदार पारी से जीसीए एकेडमी की जीत
मेरठ, अप्रैल 14 -- जेपी स्कूल में आयोजित प्रथम स्वर्गीय रघुबीर सिंह भाटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीसीए क्रिकेट एकेडमी और सीसीएस मुजफ्फरनगर एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें जीसीए एकेडमी ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीएस मुजफ्फरनगर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से वारिस अली ने नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जीसीए एकेडमी की ओर से आरव ने दो विकेट, जबकि लव और विवान ने 1-1 विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए क्रिकेट अकादमी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 28.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से रिया भाटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे।सीसीएस मुजफ्फरनगर एकेडमी की ओर से शौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.