नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- असम के गुवाहाटी में बेहद खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। इस हत्याकांड ने 202 के श्रद्धा वाकर हत्याकांड की बुरी यादें ताजा कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किा गया है। महिला का कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर रखा गयाथा। जबकि धड़ टुकड़े-टुकड़े में कई जगहों पर फेंक दिया गया था। पूरे कमरे में खून के धब्बे थे। मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में की गई है। रिया के पति कैब चलाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। रविवार रात जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो रूह कांप गई। पूरी फर्श पर खून फैला था। पास ही क्षत-विक्षत धड़ पड़ा हुआ था। फ्रिज खोली गई तो उसमें एक पॉलीथीन में लपेटा हुआ सिर रखा था। पुलिस ने कहा क...