रुडकी, अगस्त 26 -- भारत भारती संस्था रुड़की महानगर की ओर से नगर निगम सभागार में मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा देश ऋणी है कि उन्होंने अपने वज्र संकल्प से 565 रियासतों को जोड़कर पूरे देश को अखण्ड भारत बना दिया। क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल ने राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया और भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों को जागृत करने पर जोर दिया। भारत भारती संस्था के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि शीघ्र ही सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित एक संस्कृति संगम का दिव्य और भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विवेक कांबोज, अरविन्द शर्मा, राजेश कपिल, राजपाल चौहान, दीपक शांडिल्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.