कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का बैलेंस शून्य होते ही बिजली कटने की कवायद शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। शहर में अभी नई विधा यानी फोरजी तकनीक के लगे एक लाख 39 हजार मीटरों में 91 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। इसमें भी 69 हजार उपभोक्ताओं ने मीटरों को रिचार्ज नहीं कराया है, जिसमें उनका निगेटिव बैलेंस चल रहा है और केस्को का इनपर 12.5 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। केस्को प्रबंधन ने शुक्रवार को इन उपभोक्ताओं की बिजली बंद करने का फैसला लिया है। बिजली कटने के बाद रिचार्ज कराने पर बिजली स्वत: जुड़ जाएगी। 28 हजार लोगों को कॉल कर किया अलर्टस्मार्ट मीटर रीचार्ज न कराने वाले 69 हजार उपभोक्ताओं में 28 हजार उपभोक्ताओं को केस्को कॉल कर अलर्ट कर चुका है। वह स्मार्ट मीटर एप और यूपीपीसीएल या केस्को की वेबसाइट से बैल...