सिद्धार्थ, जून 8 -- उस्का बाजार। उस्का बाज़ार कस्बे के शिव मंदिर परिसर में रविवार को लोगों के बीच रियायती दर पर साइकिल वितरण किया गया। पयोहारी आश्रम के महंत लालबहादुर दास और नामित सभासद पवन जायसवाल, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने लोगों के बीच साइकिल का वितरण किया। महंत लालबहादुर दास ने कहा कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, श्रमिकों व जरूरतमंदों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो सके। इस अवसर पर राहुल दुबे, दिलीप मिश्र, अशोक जायसवाल, राजनाथ सिंह, विशाल रावत, प्रभात मिश्र, आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- खेल--साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश यह भी पढ़ें- फाइल एक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...