गाजीपुर, अप्रैल 24 -- गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत निःशुल्क मिनीकिट और रियायती दरों पर बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। निःशुल्क मिनीकिट के तहत उर्द, मूंग, अरहर, सावां, कोदो, रागी, ज्वार और बाजरा के बीज वितरित किए जाएंगे। वहीं धान, ढैंचा, उर्द और अरहर के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होंगे। संकर ज्वार, बाजरा और मक्का के बीज डीबीटी के माध्यम से मिलेंगे। अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी से चयन किया जाएगा। किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- खरीफ बीज वितरण के लिए 10 मई तक करें ऑनलाइन बुकिंग यह भी पढ़ें- अब ई-लॉटरी से मिलेगा किसानों को बीज यह भी पढ़ें- कृषि इनपुट अनुदान 2026 के लिए 5 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.