नई दिल्ली, मार्च 18 -- सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी आरामको तेल संयंत्र के पास बुधवार को ईरान ने निशाना बनाया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम के समय एक साथ तीन जोरदार धमाके हुए। धमाके के बाद धुएं का गुबार उठ गया। इसके बाद धमाका इतना तेज था कि एक से डेढ़ किलोमीटर तक इमारतें हिल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौथे हमले को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया। हमले से पहले ही सऊदी प्रशासन की ओर से मोबाइल पर चार बार अलर्ट जारी कर दिया गया था। रियाद से एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी आरामको रियाद के सेंटर में जदीद सनैया पुरानी अल खर्ज रोड पर स्थित है। उन्होंने बताया कि उसके एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में घनी आबादी रहती है। यह आबादी उन लोगों की है अन्य देशों से काम के लिए गए हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी न...