लखनऊ, जनवरी 3 -- अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर शनिवार को करीब 15 उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही घंटों का इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ान रही, जहां रियाद जाने वाले विमान ने करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से उड़ान भरी। लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान एक्सवाई-334 सबसे ज्यादा 5 घंटा 37 मिनट लेट रही। घरेलू उड़ानों में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान आईएक्स-2173 करीब 1 घंटा 56 मिनट और 6ई-758 लगभग 1 घंटा 26 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ-दिल्ली उड़ान 6ई-2292 भी 1 घंटा 08 मिनट लेट रही। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-453 सवा घंटे की देरी से पहुंची। कोलकाता से आने वाली उड़ान 6ई-856 और लखनऊ से कोलकाता जाने वाली 6ई-6469 भी एक-एक घंटे से अधिक के विलंब से संचालित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.