रियाद एयर भारत में परिचालन शुरू करेगी
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- मुंबई। सऊदी अरब की विमानन कंपनी रियाद एयर ने भारत में अपने परिचालन शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। मुंबई और रियाद के बीच चार अगस्त से सीधी दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी। सऊदी अरब के संप्रभु धन कोष, पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड समर्थित विमानन कंपनी ने बताया कि इस दैनिक उड़ान की बुकिंग छह जुलाई से शुरू होगी। मुंबई और रियाद के बीच यह दैनिक सेवा बोइंग बी787-9 विमान से संचालित की जाएगी जिसमें बिजनेस एलीट, बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी की चार श्रेणियां होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.