रियाद एयरपोर्ट, अरामको रिफाइनरी पर ताबड़तोड़ हवाई हमले; हूतियों का बड़ा दावा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब में 6 सैन्य अभियान चलाने का दावा किया। उनके मुताबिक, इन हमलों में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अरामको की तेल फैसिलिटी और नजरान में नेशनल गार्ड के शिविर को निशाना बनाया गया। इसके अलावा खुरैस और दवदमी में ऊर्जा से जुड़े ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए। हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इन हमलों की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है। इस दिवाली अपना ग्रीटिंग कार्ड्स खुद बनाएं हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक्स पर बयान जारी कर इन हमलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रियाद के हवाई अड्डे, तेल भंडारण टैंकों और अरामको के डिस्टिलेशन टावर को निशाना बनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.