रियाज अहमद की 40वीं बरसी पर हुआ विशेष जलसा, मांगी गईं दुआएं
अंबेडकर नगर, अगस्त 19 -- किछौछा, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में रियाज अहमद की 40वीं बरसी ( पुण्यतिथि ) मनायी गई। सालाना बरसी के मद्देनजर भव्य जलसे का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्हें खेराजे अकीदत ( श्रद्धांजलि ) पेश किया गया। इस मौके पर दरगाह में आए हुए जायरीनों में लंगर का भी वितरण हुआ। कुरआन पाक की तिलावत से जलसे की शुरुआत हुई। नदीम सिकंदरपुरी, जमशेद, अली रजा फैजी समेत अन्य नातखांओं ने खुदा की शान में हम्द, नबी की शान में नातिया कलाम पेश किया। मुख्य वक्ता के रूप में जामे अशरफ के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल खालिक व मुफ्ती मौलाना रिजवान अशरफी जामई समेत अन्य वक्ताओं ने बहुत उम्दा तकरीरें करके वाहवाहियां लूटीं। जलसे में मदरसा जामे अशरफ व मदरसा मखदूम अशरफ समेत कई मदरसों के सैकड़ों छात्रों ने सहभागिता की। जलसे के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.