बस्ती, जून 27 -- बस्ती। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ेवन पुलिस चौकी क्षेत्र में मूड़घाट पुल के पास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रियाजुल हसन पर हमले की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रकरण में रियाजुल हसन की तहरीर पर आरोपी अनिल यादव निवासी बंधुआ थाना वाल्टरगंज और उसके घर के चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के टोला चौरवा गनेशपुर निवासी रियाजुल हसन ने तहरीर देकर बताया है कि निजी काम से सदर तहसील जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली थानांतर्गत मूड़घाट पुल पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाकर बैठ...