बोकारो, दिसम्बर 26 -- चास प्रतिनिधि। क्रिसमस डे के अवसर पर गुरुवार को रियांश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की ओर शैक्षणिक संस्थान भ्रमण व पूल लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली के विद्यार्थियों को पास के भवनाथ चौधरी बीएड महाविद्यालय का भ्रमण कराते हुए उन्हें महाविद्यायल संबंधित जानकारी दी गई। अवसर पर स्कूल के निदेशक समरेश झा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को समाजिक सहित अन्य गतिविधियों पर भी जानकारी देने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ाता है। अवसर पर प्राचार्य कल्पना गुप्ता,पूजा मिश्रा,पूनम कुमारी,ऋतु कुमारी, नेहा कुमारी,कंचन कुमारी, मुस्कान कुमारी, राधा कुमारी,सुमन कुमारी, पूर्णिमा कुमारी सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.