रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश 23 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश जनवरी-जून अवधि के दौरान 23 प्रतिशत घटकर 1.13 अरब डॉलर रह गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में निजी इक्विटी (पीई) निवेश 1.47 अरब डॉलर था। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में कुल पीई निवेश में कार्यालय परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी 89 प्रतिशत रही जबकि शेष निवेश आवासीय क्षेत्र में हुआ। आवासीय क्षेत्र में निवेश घटकर 12.8 करोड़ डॉलर रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 29.7 करोड़ डॉलर था। यह भी पढ़ें- रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश 23 प्रतिशत घटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.