दरभंगा, जून 20 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार सरकार की ओर से सर्किल रेट में बढ़ोतरी किये जाने से दरभंगा सहित पूरे राज्य में जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो गया है। ग्रामीण इलाकों में सर्किल रेट 1.6 गुना (60 प्रतिशत) तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इसे दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टाम्प शुल्क में एक प्रतिशत की वृद्धि और भविष्य में हर साल पांच प्रतिशत की स्वत: बढ़ोतरी का नियम भी लागू हो गया है। चूंकि स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क सीधे सर्किल रेट से जुड़े होते हैं, इसलिए दरभंगा सदर, लहेरियासराय, बहादुरपुर, और हायाघाट जैसे क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री की लागत लगभग दोगुनी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- सर्किल रेट बढ़ने से शहर में जमीन खरीदना हुआ महंगा आम लोगों (विशेषकर मध्यम वर्ग) के लिए अपना घर या जमीन का छोट...