रियल एस्टेट क्षेत्र को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की जरूरत
रांची, अगस्त 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (झारेरा) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र अभी शुरुआती दौर में है। इसे व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के प्रावधानों की सही जानकारी और प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिल्डिंग बायलॉज समेत रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े कई पहलुओं पर अभी काफी काम किया जाना बाकी है। बिहार में रेरा बेहतर तरीके से काम कर रहा है। वहां के अनुभवों से झारखंड को सीखने और अपने रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। झारेरा की ओर से रेरा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर रविवार को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.