रियल एस्टेट के क्षेत्र में टिकाऊ निर्माण पर चर्चा
नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा, संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रेडाई एनसीआर की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, श्रमिक कल्याण और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार को आसान बनाने को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। बैठक में आईआईटी दिल्ली के साथ चल रही एयर पॉल्यूशन एंड कंस्ट्रक्शन रिसर्च परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि इस अध्ययन से निर्माण गतिविधियों के दौरान प्रदूषण कम करने के लिए वैज्ञानिक और व्यावहारिक सुझाव मिलेंगे। इसके अलावा 'मातृवन' पौधारोपण अभियान, कौशल विकास कार्यक्रम, युवा पहल और एनसीआर की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.