गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। मिलेनियम सिटी के रियल एस्टेट कारोबार में पिछले चार महीने के दौरान करीब 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) में वित्त वर्ष में 35 रियल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण हुआ। इससे रियल एस्टेट कारोबार में गुरुग्राम की स्थिति और मजबूत हुई है। यह जानकारी हरेरा अध्यक्ष अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रियल एस्टेट की 35 परियोजनाओं में से 23 परियोजनाएं आवासीय हैं। इन सभी परियोजनाओं में 11 हजार 513 इकाइयां बननी हैं। इनमें से 10 हजार 630 रिहायशी इकाईयां शामिल हैं। इसमें 883 वाणिज्यिक इकाईयां हैं। हरेरा ने गठन के बाद से लेकर अब तक 1057 परियोजनाओं का पंजीकरण किया है। इसमें 825 परियोजनाएं आवासीय हैं।उन्होंने कहा कि परियोजना पंजीकरण प्रक्रिया की मजबूती और विश्वसनीयता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.