रियल एस्टेट कंपनी के सीएमडी पर 50 लाख की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज
लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। प्लॉट दिलाने का सपना दिखाकर 50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में एक रियल एस्टेट कंपनी के सीएमडी के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूरी रकम लेने और रजिस्ट्री कराने के बावजूद न तो प्लॉट की लोकेशन बताई गई और न ही भौतिक कब्जा दिया गया। उल्टे और रकम जमा करने के लिए नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। आलमबाग के मवैया निवासी अनीता मिश्रा पत्नी अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने समृद्धि इन्फ्रा डेवलपर्स कंपनी के सीएमडी रंजीत सिंह से कानपुर रोड स्थित हाईवे सिटी परियोजना में कंपनी के माध्यम से अपने व रिश्तेदारों के नाम कई प्लॉट बुक कराए थे।आरोप है कि उक्त कंपनी द्वारा प्लॉट की दर 300 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से तय की गई थी, जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.