लखनऊ, जून 11 -- कोर्ट के आदेश पर पीजीआई थाने में दर्ज की गई एफआईआर शेयर, लाभांश और संपत्ति में हिस्सेदारी हड़पने का आरोप

जान से मारने की धमकी देने का आरोप लखनऊ, संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई थाने में एक रियल एस्टेट कंपनी की दो महिला निदेशकों समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, छलकपट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला कंपनी में शेयर, लाभांश और संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर पैदा हुए विवाद से जुड़ा है।

शेयर और संपत्ति का विवाद देवरिया निवासी राकेश चंद्र तिवारी का आरोप है कि उन्होंने पीजीआई एल्डिको दो संस्कृति निवासी उमा पांडेय और आशियाना निवासी रेनू सिंह के साथ मिलकर वर्ष 2012 में हिमालया डेवलपर्स प्रा. लि. की स्थापना की थी। तीनों लोग कंपनी के निदेशक थे। आरोप है कि 28 अप्रैल 2025 को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उन्हें निदेश...