रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह ने मांगा डिफॉल्ट बेल, कोर्ट ने किया खारिज
रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। जेल में बंद दिल्ली के रियल इस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को समय-सीमा के अंदर चार्जशीट दाखिल करने का हवाला देते हुए डिफॉल्ट जमानत की गुहार लगाते हुए एसीबी कोर्ट में याचिका दाखिल की। जबकि, याचिकाकर्ता ने 29 जनवरी को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई लंबित है। कोर्ट को संज्ञान में आने के बाद दाखिल डिफॉल्ट जमानत याचिका को खारिज कर दी। इसके बाद याचिकाकर्ता ने उसे वापस ले लिया। वहीं, नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत ने 24 मार्च की तारीख निर्धारित की है। आरोपी सुरेंद्र सिंह को एसीबी ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया है, तब से वह जेल में है। उस पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी को फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.