बरेली, अप्रैल 10 -- फरीदपुर, संवाददाता।अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट 'मिनी एपीएल' के अंतर्गत सुल्तान लीगल राइडर्स टीम को ड्रेस वितरण कार्यक्रम किया गया । टीम के प्रायोजक प्राइम इंफ्रा रियल एस्टेट के स्वामी बाबर बेग एवं तालिब ने खिलाड़ियों को ड्रेस प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एडवोकेट एवं सचिव दीपक पांडे एडवोकेट द्वारा किया गया। टीम के कप्तान मोहम्मद सुल्तान अली एडवोकेट ने प्रायोजकों एवं बार पदाधिकारियों का आभार जताते हुए टीम के बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया। इस मौके पर टीम के संरक्षक विपिन सिंह एडवोकेट व सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.