नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- जब भी हम नई कार खरीदने की सोचते हैं तो हमारा फोकस इंजन, माइलेज और लुक पर जाकर टिक जाता है। हालांकि, अगर आप खुद ड्राइव करने की बजाय पीछे की सीट पर बैठकर सफर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए 'रियर सीट कम्फर्ट' सबसे ज्यादा मायने रखता है। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने खुद ऐसी 3 एसयूवी को टेस्ट किया है जिसका रियर सीट कम्फर्ट शानदार है। अगर मुझे खुद किसी को सलाह देनी हो तो मैं इन 3 एसयूवी में से ही किसी एक को चुनूंगा।हुंडई क्रेटा भारत की सबसे पसंदीदा मिड-साइज SUV क्रेटा केवल अपने फीचर्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन रियर सीट स्पेस के लिए भी जानी जाती है। इसकी पिछली सीटों पर बैठने के बाद आपको पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है जिससे लंबे सफर में थकान नहीं होती। इसमें म...