रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में हो रही नियुक्तियों में विवादों का साया मंडरा रहा है। रिम्स में वर्तमान में हुए सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद अब साइकेट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति विवाद में है। पहले रिम्स निदेशक ने सीनियर रेजिडेंट के पद पर एचएमए के लिए एक पद सृजित कराकर अपने बेटे की नियुक्ति करा दी। अब अभ्यर्थियों ने साइकेट्री विभाग के असिस्टेंट पद पर डॉ विद्या के चयन में पक्षपात का आरोप चयन समिति पर लगाया है। अभ्यर्थियों ने बताया कि डॉ विद्या सीआईपी में कार्यरत डॉ निशांत गोयल की पत्नी हैं। डॉ निशांत के साथ उनके विभाग में साथी दो प्रोफेसर ही इस पद के लिए आयोजित इंटरव्यू पैनल में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पैनल में शामिल सीआईपी के दोनों प्रोफेसरों ने उनकी पत्नी के चयन के लिए पक्षपात किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.