रिम्स में 18 नए सहायक प्राध्यापकों और ट्यूटरों का चयन
रांची, जुलाई 6 -- रांची, संवाददाता। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए सहायक प्राध्यापक और क्लिनिकल ट्यूटर पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परिणाम के अनुसार, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सर्जरी, एनेस्थीसिया ट्रॉमा, मेडिसिन और पैथोलॉजी विभागों में दो-दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं मनोचिकित्सा, शिशु शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग ट्रॉमा, नेफ्रोलॉजी, तथा त्वचा एवं यौन रोग विभागों में एक-एक पद पर नियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.