रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिम्स में मरीजों को अब डिस्चार्ज स्लिप भी डिजिटली मिलेगा। साथ ही किसी भी जांच की रिपोर्ट उनके मोबाइल पर मिल जाएगी। मरीज के परिजनों को रिपोर्ट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। इसके साथ कैश काउंटर पर नकद भुगतान की बाध्यता समाप्त होगी। मरीज या उनके परिजन ऑनलाइन (यूपीआई या कार्ड) भुगतान कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रिम्स की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल करने को लेकर प्रबंधन को 15 दिनों की माहलत दी है। साथ ही इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक टीम बनाकर इसकी जिम्मेवारी सौंप दी है। अपर मुख्य सचिव सोमवार को रिम्स के प्रशासनिक भवन में रिम्स के अधिकारियों व विभागाध्यक्षों के साथ लगभग दो घंटे तक मेराथन बैठक की। इसमें रिम्स की व्यवस्था सुधारने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी ...