रांची, जुलाई 13 -- रांची, सवाददाता। रिम्स में सोमवार को आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन मॉक ड्रिल और मरीज निकासी अभ्यास किया गया। अस्पताल प्रबंधन विभाग और एसएपी बटालियन 1 व 2 के संयुक्त तत्वावधान में सुपर स्पेशियलिटी भवन और डेंटल कॉलेज परिसर में हुए इस अभ्यास में करीब 200 लोगों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने आग लगने पर तुरंत कार्रवाई करने, आग बुझाने के उपकरणों के सही इस्तेमाल और ऊपरी मंजिलों पर फंसे मरीजों व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया। हाइड्रोलिक बकेट लिफ्ट के जरिए रेस्क्यू का अभ्यास भी कराया गया। वहीं, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से गंभीर मरीजों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और निर्धारित असेंबली प्वाइंट तक ले जाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सकों, जू...