रिम्स में सोलफुल संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
रांची, अगस्त 21 -- रांची। रिम्स सभागार में शुक्रवार को सोलफुल संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस्कॉन झारखंड एवं हरे कृष्ण मूवमेंट के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। एचजी व्योम पाद दास ने धार्मिक प्रवचन दिया। झूलन उत्सव व फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों को तनावमुक्त कर मानसिक शांति एवं सकारात्मकता प्रदान करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.