रांची, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ईएनटी विभाग में सुनने से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए अत्याधुनिक पीटीए और बीईआरए मशीनों की सुविधा शुरू हो गई है। रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार ने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेन्द्र बिरुआ और डॉ. संदीप कुमार सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। डॉ. राज कुमार ने बताया कि अब तक यह सुविधा न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों या अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। अब रिम्स में ही सस्ती और सुलभ जांच उपलब्ध होगी। डॉ. संदीप के अनुसार, पीटीए जांच से सुनने की क्षमता मापी जाती है, जबकि बीईआरए जांच नवजात शिशुओं और सुनने की नस की कार्यप्रणाली समझने में बेहद कारगर है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.