रिम्स में रियो की रैली में 150 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प
रांची, अगस्त 27 -- रांची। 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर गुरुवार को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (रियो) स्थित गवर्नमेंट आई बैंक द्वारा नेत्रदान जागरुकता रैली निकाली गई। उद्देश्य भ्रांतियों को दूर कर लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करना था। रैली रियो भवन से शुरू होकर रिम्स परिसर और ट्रॉमा सेंटर होते हुए पुनः रियो भवन पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में 150 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा और रियो विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति का नेत्रदान दो दृष्टिहीन लोगों के जीवन को रोशन कर सकता है। आम लोगों से इस मानवीय कार्य में भागीदारी का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.