रिम्स में योग लैब का उद्घाटन, थायरॉइड विकारों पर योग के प्रभाव का होगा अध्ययन
रांची, जुलाई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के न्यू अकादमिक ब्लॉक स्थित योग लैब का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिन्हा, डीन डॉ राजीव मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। थायरॉइड विकारों पर योग एवं प्राणायाम के प्रभाव विषयक बहुकेंद्रीय शोध अध्ययन की भी शुरुआत की गई। यह अध्ययन रिम्स के साथ झारखंड के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी संचालित होगा। अध्ययन के तहत प्रतिभागी अगले दो माह तक नियमित रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास करेंगे। इसके बाद थायरॉइड ग्रंथि तथा उससे जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य मानकों पर इसके प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ पियूष ने प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.