रिम्स में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर व सीएमओ से हाथापाई
रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में युवक की मौत पर परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामला इतना बढ़ गया कि परिजनों ने चिकित्सक और सीएमओ के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई भी की। इससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जानकारी के अनुसार अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी पंकज (26) नामक युवक को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर देर रात ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। जांच के बाद उसे ऑर्थो विभाग में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके。
परिजनों का आक्रोश मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप लगाया कि अस्पताल में समय पर सही इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत हो गई। वहां मौजूद डीएमएस थ्री डॉ साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.