रांची, अप्रैल 8 -- रांची के रिम्स परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में सुबह सात बजे के करीब रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी से कान पकड़कर उठक-बैठक करने को कहा। पुजारी सोनू पांडेय ने बताया कि निदेशक के सुरक्षाकर्मियों के डराने के बाद कान भी पकड़ा और बिना गलती के माफी भी मांगी। सोनू पांडेय ने बताया कि निदेशक के कहने पर उनके सुरक्षाकर्मी वहां बज रहे भजन को बंद कराया और अपने साथ बाजा का सेट ले गए। मंदिर पूजा करने पहुंचे और स्थानीय जिम्मी राय ने बताया कि उनके सुरक्षाकर्मी उनके निर्देश के बाद जूता पहनकर ही मंदिर में प्रवेश कर गए और बाजे को उठा ले गए। मंदिर को बंद करा देने की धमकी भी दी। बताया गया कि रिम्स निदेशक की ओर से कान पकड़वाने और धमकी देने के बाद पुजारी सोनू पांडेय मंदिर बंदकर चले गए। स्थानीय लोगों के सम...