रांची, जून 13 -- रांची। वरीय संवाददाता राजधानी रांची स्थित रिम्स एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। गुमला से गंभीर हालत में रेफर किए गए जुड़वा नवजात बच्चों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर बेड और ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिलने के कारण यह दुखद घटना हुई।

परिजनों का आरोप परिजनों के अनुसार गुमला सदर अस्पताल से दोनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ रिम्स भेजा गया था। परिजनों का कहना है कि रिम्स पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों को बच्चों की गंभीर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें चौथी मंजिल स्थित वार्ड में जाने के लिए कहा गया।

अस्पताल में बेड की कमी एंबुलेंस भी अस्पताल छोड़ने के बाद लौट गई बच्चों को गोद में लेकर चौथी मंजिल तक पहुंच...