रांची, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में टीबी और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का उपयोग करेगा। रिम्स में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एआई और रोबोटिक तकनीक से टीबी व सर्वाइकल कैंसर का इलाज शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में मेरील कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में टीबी मुक्त भारत, सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत, ड्रग एब्यूज नियंत्रण तथा रोबोटिक स्किल लैब की स्थापना से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कंपनी की ओर से पावर प्वाइंट प्रस्तुति से बताया गया कि एआई आधारित तकनीक से सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान काफी आसान हो सकती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.