रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग एनएच-23 पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चितरपुर प्रखंड के मरांगमर्चा गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। हादसे में घायल पप्पू करमाली 18 वर्ष ने शुक्रवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। इनमें अकेले मरांगमर्चा गांव के छह लोगों की मौत हुई है। जबकि दो अन्य मृतक बलसगरा के कठहरवा गांव के रहने वाले थे। एक ही गांव से छह युवकों और कमाऊ सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला। मृतकों के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में जुटे रहे। इस दौरान लोगों ने सरकार और पु...