रिम्स में डॉक्टरों ने दी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण की जानकारी
रांची, अगस्त 27 -- रांची। रिम्स के बायोकेमिस्ट्री विभाग में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया द्वारा डिस्लिपिडेमिया विषय पर सीएमई आयोजित की गई। निदेशक डॉ. डीके सिन्हा द्वारा उद्घाटित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पीजी छात्रों को कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव, नई दवाओं, दुष्प्रभावों और लिपिड प्रोफाइल जांच के तरीकों से अवगत कराया। इस दौरान पोस्टर प्रस्तुतीकरण और वैज्ञानिक क्विज का भी आयोजन हुआ। झारखंड मेडिकल काउंसिल ने इस शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए दो क्रेडिट आवर्स प्रदान किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.