रिम्स में डॉक्टरों को हड्डी-मांसपेशियों की जांच की ट्रेनिंग
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, सवांददाता। रिम्स में रविवार को झारखंड मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के रेडियोलॉजिस्टों को हड्डी, जोड़, मांसपेशियों और टेंडन से जुड़ी बीमारियों की जांच और इलाज में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम रिम्स के रेडियोलॉजी विभाग और झारखंड रेडियोलॉजी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर की ओर से आयोजित किया गया। चंडीगढ़, पटना, लखनऊ और बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि इमेजिंग जांच की मदद से बीमारी की सही पहचान करने में काफी मदद मिलती है। कार्यक्रम में मरीजों पर लाइव हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें कंधे, मांसपेशियों और टेंडन की जांच की तकनीक समझाई गई। इसके अलावा दर्द के इलाज के लिए इमेज की मदद से की जाने वाली प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.