रांची, जनवरी 23 -- रांची, सवांददाता। रिम्स परिसर में सरस्वती पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। बसंत पंचमी पर रिम्स परिसर भक्तिमय के माहौल में डूबा रहा। अहले सुबह से भक्ति के गीत वातावरण में गूंज रहे थे। सुबह में सफाई के बाद अनुष्ठान शुरू हुआ। कई बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई गई। रिम्स में एमबीबीएस-22 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा ओडिशा के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर की थीम पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल में स्थापित 16 फीट ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह प्रतिमा द्वापर युग और कलियुग की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें मां सरस्वती के एक ओर भगवान श्रीकृष्ण को दर्शाया गया है। जबकि, दूसरी ओर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान हैं। प्रतिमा के माध्यम से ज्ञान, भक्ति और सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.