रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के आंकोलॉजी भवन में कैंसर मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 16 बेड वाले आईसीयू का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से गंभीर अवस्था में आने वाले कैंसर मरीजों को अब उच्चस्तरीय और विशेषज्ञ निगरानी में इलाज मिलेगा। इससे उनकी जान बचाने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। अब तक गंभीर मरीजों को सीमित संसाधनों में इलाज कराना पड़ता था। लेकिन, इस आईसीयू के शुरू होने से इलाज की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इस आईसीयू को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, उन्नत लाइफ सपोर्ट सिस्टम और अत्याधुनिक मॉनिटरिंग तकनीकों से लैस किया गया है, जिससे मरीजों की 24 घंटे निगरानी संभव हो सकेगी। यहां वेंटिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, इन...